एजुकेशन

RSMSSB Computer Sanganak 2023: डाउनलोड करें कंप्यूटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कब है परीक्षा

RSMSSB Computer Sanganak 2023 Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSS) ने संगणक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड 26 फरवरी को जारी हो रहा है, उम्मीदवार यहां से परीक्षा तिथि व संबंधित अन्य जानकारी देखें।

Image

राजस्थान आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर संगणक भर्ती 2023

RSMSSB Computer Sanganak 2023 Admit Card Download: राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़ा नया व बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSS) ने संगणक भर्ती परीक्षा 2024 के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बता दी है, राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2023 प्रवेश पत्र 26 फरवरी को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां से परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व संबंधित अन्य जानकारी देख सकते हैं।

राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2023 के माध्यम से 583 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए परीक्षा तिथि भी जारी की जा चुकी है। RSMSSB Computer Sanganak 2023 Notification के अनुसार, 3 मार्च 2024 को एक शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा का समय 10 से 12 बजे है।

RSMSSB Sanganak Admit Card: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करें - RSMSSB Rajasthan Computer (Sangnak) Recruitment 2023 Admit Card Download Link
  • इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Rajasthan RSMSSB Sanganak Vacancy 2023 Imp Noticeराजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए चयन

सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जो कि 3 मार्च को होना है, इसके बाद डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा, तत्पश्चात मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article