RSMSSB CHO Result 2022 Declared: राजस्थान सीएचओ 2022 परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर आ गई है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
जाहिर है RSMSSB CHO Result 2022 Notification का उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के खाली पदों को भरना था। उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हुआ, अब अपना स्कोर देखने के साथ फाइनल आंसर की भी चेक कर सकते हैं।
बता दें, इस भर्ती (RSMSSB CHO Result 2022 Notification) अभियान के माध्यम से 3531 पदों को भरा जाना है।
RSMSSB CHO Result 2022 How to Check
राजस्थान सीएचओ परीक्षा परिणाम देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप देखें:-
RSMSSB CHO Result 2022 Website rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।- होमपेज पर दांए तरफ Latest News में देखें
- अब इन दो में से किसी एक पर क्लिक करें
- CHO 2022 : Roll no. List of Selected Candidates for Document Verification
- CHO 2022 : Final Answer key
- अब आप संबंधित लिंक पर क्लिक करें और RSMSSB CHO Result 2022 Pdf Download करें।
क्या है अगली प्रक्रिया
राजस्थान CHO परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सत्यापन के दौरान, उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए मूल दस्तावेज दिखाने होंगे।
