एजुकेशन

RSCIT Registration: जारी हुआ आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स का नोटिफिकेशन, myrkcl.com पर करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 20, 2022, 01:33 PM IST

RSCIT Online Form,rkcl.in: इंदिरा महिला प्रियदर्शनी व कौशल संवर्धन योजना के तहत राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट myrkcl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं। साथ ही आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Image

मुफ्ट कंप्यूटर कोर्स के लिए करें रजिस्ट्रेशन

KEY HIGHLIGHTS
  • जारी हुआ आरएससीआईटी के लिए नोटिफिकेशन।
  • इस योजना के तहत बालिकाओं को व महिलाओं को फ्री कंप्यूटर कोर्स करवाया जाता है।
  • कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण महिलाएं कर सकती हैं अपना पंजीकरण।

RSCIT Online Registration 2022, rkcl.in: राज्य व केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इंदिरा महिला प्रियदर्शनी व कौशल संवर्धन योजना के तहत राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स (RSCIT Course) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत बालिकों व महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया (RSCIT Online Form) जाता है। यहां बालिकाओं व महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत विधवा व दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को अधिक वरीयता दी जाती है। प्रदेश सरकार की इस योजना से ना केवल पीड़ितों को संबल प्राप्त होता है बल्कि रोजगार के नये मार्ग भी खुलते हैं।

इसके अंतर्गत करीब 75 हजार महिलाओं व बालिकोंओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया जाता है। इसके अलावा बालिकाओं को अकाउंटेंट से संबंधित जानकारी भी दी जाती है। साथ ही कोर्स पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया (RSCIT Registration Form PDF) जाता है। इस कोर्स की कुल अवधि 3 माह होती है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2022 है। आइए जानते हैं शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो, यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देखें।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Rajasthan Knowledge Corporation की आधिकारिक वेबसाइट myrkcl.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Free computer Course For Female 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद कैप्चा एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

आवश्यक दस्तावेज

  1. यहां आवेदन करने वाली बालिकाओं व महिलाओं के पास नीचे दिए ये सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
  2. कक्षा 10वीं और 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  3. विधवा प्रकरण में पति की मृत्यु का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  4. तलाकशुदा महिलाओं के पास तलाकनामा हो चाहिए।
  5. हिंसी से पीड़ित महिलाओं को एफआईआर की प्रति चाहिए होगी।
  6. आरक्षित वर्ग की महिलाओं के पास जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
कैटेगिरी वाइज उम्मीदवारों का चयन

यहां श्रेणीवार महिलाओं का आईएससीआईटी के लिए चयन किया जाएगा। 18 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST)और ओबीसी वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article