RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024 Release Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2024 रिलीज की तारीख घोषित कर दी गई है। सीईएन 02/2024 (टेक्नीशियन-III) प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर की (RRB Technician Grade 3 Answer Key Date) 6 जनवरी, 2025 को जारी की जाएंगी। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से आधिकारिक नोटिस (RRB Technician Grade 3 Answer Key Notice) देख सकते हैं।
RRB Technician Grade 3 Answer Key Time
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, RRB Technician Grade 3 Answer Key कल 6 जनवरी को सुबह 9 बजे सक्रिय हो जाएगी।RRB Technician Grade 3 Answer Key Sarkari Result
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2024 जारी होने के बाद 11 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आपत्ति विंडो भी 11 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे बंद हो जाएगी।आपत्ति उठाने के लिए निर्धारित शुल्क 50/- रुपये है, साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024 Pdf
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि और समय यानी 11.01.2025 को सुबह 09:00 बजे से पहले आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज कराएं, और यदि आपत्ति नहीं है, तो इस पीडीएफ को सावधानी से रखें।RRB Technician Grade 3 Answer Key Link
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2024 लिंक एक्टिवेट होने के बाद इस पेज timesnowhindi.com/education पर भी शेयर कर दिया जाएगा।
RRB Technician Grade 3 Exam का आयोजन 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2024 तक किया गया था। टेक्नीशियन 1 आंसर की, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रियाएं 26 दिसंबर को जारी की गईं और आपत्ति विंडो 31 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई।
9144 पदों को भरा जाएगा
भर्ती अभियान के माध्यम से, आरआरबी का लक्ष्य 9144 तकनीशियन पदों को भरना है, जिनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं। आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण 9 मार्च से शुरू हुआ और 8 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ।
