RRB Section Officer Exam, Guidelines: इस दिन होगी आरआरबी सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा, इतने बजे तक पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 8, 2026, 03:12 PM IST
RRB Section Officer Exam, Admit Card, Guidelines: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (RRB Railway Section Officer Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (RRB Railway Section Officer Exam Date) सकते हैं। ध्यान रहे यहां बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
RRB Railway Section Officer Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें रेलवे सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
RRB Section Officer Exam, Admit Card, Guidelines: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Officer Admit Card) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Railway Section Officer Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आप परीक्षा की गाइडलाइंस भी चेक कर सकते हैं।
RRB Section Officer Exam Date 2026: कब होगी रेलवे सेक्शन ऑफिसर की भर्ती परीक्षा
बता दें रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 11 और 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्ष दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित होगी। फर्स्ट शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को 7:30 से 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। जबकि दूसरी पाली के एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को 11:30 से 12:30 के बीच रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Section Officer Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Section Controller Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB Section Officer Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री
ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। ध्यान रहे यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेलआईडी पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको सूचित कर दिया जाएगा।
RRB Section Officer Exam Guidelines: एग्जाम सेंटर पर भूलकर भी ना ले जाएं ये चीजें
रेलवे सेक्शन ऑफिसर की भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का नामोनिशान भी नहीं होना चाहिए। साथ ही मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर, कलाई की घड़ी यह भी चीजें पीक्षा केंद्रों पर बैन हैं। इसके अलावा कोई भी धातु की चीज जैसे आभूषण, बेल्ट, जूते, पर्स, वॉलेट, पेन या पेंसिल भी अंदर नहीं ले जाना है।
