एजुकेशन

RRB NTPC Vacancies 2025: आरआरबी एनटीपीसी के लिए कौन कर सकता है आवेदन, क्लर्क से लेकर स्टेशन मास्टर तक की हैं पोस्ट

RRB NTPC Vacancies 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटिगरी के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस साल आरआरबी ने NTPC पदों पर 5,810 वैकेंसी का ऐलान किया है, इनमें जूनियर क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड जैसे पद शामिल हैं।

Image

RRB NTPC vacancies: आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन शुरू

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटिगरी के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस साल आरआरबी ने NTPC पदों पर 5,810 वैकेंसी का ऐलान किया है, इनमें जूनियर क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड जैसे पद शामिल हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 नवंबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी 2025-26 परीक्षा अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए, जबकि अंडरग्रेजुएट पदों के लिए 12वीं पास या समकक्ष पास करना जरूरी है। पद और कैटिगरी के मुताबिक आयु सीमा अलग-अलग है। 18 साल से 33 साल के उम्मीदवार इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी के लिए कैसे करें आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।

इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।

अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2) शामिल है, जिसके बाद कुछ पदों के लिए कौशल या टाइपिंग परीक्षा होती है।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। सीबीटी 1 में सामान्य जागरूकता, गणित और तर्क कौशल का परीक्षण होता है, जबकि सीबीटी 2 में सीबीटी 1 पाठ्यक्रम पर आधारित एडवांस लेवल के सवाल पूछे जाते हैं। कुछ पदों के लिए टाइपिंग या कौशल परीक्षा भी देनी होती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article