एजुकेशन

RRB NTPC RESULT 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के रिजल्ट हुए जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

RRB NTPC Result: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 5 से लेकर 24 जून तक आयोजित किया गया था। अब एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

Image

RRB NTPC RESULT 2025

RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Result: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने (RRB) ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (https://indianrailways.gov) पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 5 से लेकर 24 जून तक आयोजित किया गया था।

रिजल्ट के साथ ही आरआरबी ने कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं ये जोन वाइज अलग-अलग हैं। इन मार्क्स को देखकर उम्मीदवार अनुमान लगा सकते हैं कि उनका चयन अगले चरण (CBT-2/ स्किल टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए हुआ भी है या फिर नहीं।

अब नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8,113 पदों पर नियक्तियां की जानी है। रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 रिजल्ट के साथ ही सेकेंड स्टेज सीबीटी की डेट जारी कर दी है। इसका आयोजन 13 अक्तूबर 2025 को होना है। एग्जाम से 10 दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

जानें कैसे डाउनलोड करें RRB NTPC रिजल्ट...

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर RRB NTPC Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब डिस्प्ले पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पर पर क्लिक करें इसे डाउनलोड कर लें। और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।
सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी होने हैं। सीबीटी 1 हो चुका है और 2 होना है। सीबीटी 2 के बाद पद के हिसाब से कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट/टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। स्टेशन मास्टर पद के लिए कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूट टेस्ट होगा। वहीं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। गुड्स ट्रेन मैनेजर व सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी होगा। उसके बाद ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। सीबीटी में एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
End of Article