एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025: रेलवे ने जारी किया NTPC ग्रेजुएट CBT 2 रिजल्ट, जाने चेक करने का तरीका

RRB NTPC result 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रेलवे ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 8113 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया था।

RRB NTPC CTB 2 Result

RRB NTPC CTB 2 Result

RRB NTPC Result 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए RRB NTPC ग्रेजुएट CBT 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित रीजनल आरआरबी पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरबी ने NTPC के तहत ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग पदों के लिए 8113 वेकेंसियों का नोटिफिकेशन जारी किया था।

RRB NTPC CBT 2 Exam : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा

13 अक्टूबर 2025 को देशभर के अलग-अलग सेंटर्स में सीबीटी 2 परीक्षा आयोजित कराई गई थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मन में यही सवाल है कि रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसके लिए क्या प्रोसेस है। तो चलिये आपको बताते हैं कि किस तरह से उम्मीदवार एनटीपीसी सीबीटी 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का रिजल्ट ? How to Download RRB NTPC CBT 2 Result

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई दे रहे लिंक RRB NTPC Graduate CTB-2 result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगा।
  • रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
  • अब अपना रोल नंबर डालकर सर्च करें कि आपने परीक्षा क्लीयर की है या फिर नहीं।
  • रिजल्ट का प्रिंट निकालकर इसे सुरक्षित कर लें।
सीबीटी परीक्षा के जरिये भरे जाएंगे इतने पद : RRB NTPC Recruitment

रेलवे ने साफ किया है कि सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट ही अंतिम माना जाएगा। इसके लिए अलग से कोई रिजल्ट नहीं जारी किया जाएगा। रेलवे की इस भर्ती के जरिये कुल 8,113 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से लेकर 36 साल तक तय की गई थी।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article