एजुकेशन

RRB NTPC Answer Key 2026 Out: आरआरबी ने जारी की एनटीपीसी आंसर की, rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड

RRB NTPC Answer Key 2026 Download: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एनटीपीसी आंसर की 2026 जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC Answer Key 2026

RRB NTPC Answer Key Download: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC आंसर की 2026 जारी कर दी है। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आज 6 अप्रैल को जारी कर की है। एनटीपीसी 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर प्रोविजनल NTPC Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की आंसर की के साथ उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जारी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कब हुई थी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026

आरआरबी द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) पदों पर भर्ती के लिए एनटीपीसी परीक्षा 2026 का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक होने के बाद, सोमवार 6 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जो आंसर की से असंतुष्ट हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन विंडो से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त ऑबजेक्शन की समीक्षा कर रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

कैसे करें RRB NTPC Answer Key Download

1. NTPC Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'RRB NTPC Answer Key 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

4. उम्मीदवार आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।

ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि क्या है?

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की पर आपत्ति उम्मीदवार 12 मार्च रात 11.55 बजे तक दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये प्रतिप्रश्न का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो उन्हें 250 रुपये और 10 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article