RRB JE Result 2025, RRB JE CBT 1 Result 2025: आरआरबी जेई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर (RRB JE Result 2025) रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (RRB JE CBT 1 Result) सकती है। रिजल्ट घोषित होनके बाद आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RRB JE CBT 1 Result: कब हुई थी परीक्षा
बता दें इस बार आरआरबी जेई समेत अन्य पदों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 23 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 दिसंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check RRB JE CBT 1 Result
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB JE CBT 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर या पिता का नाम दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RRB JE Result 2025: कब होगी आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी जेई सीबीटी 2 की परीक्षा 19 मार्च और 20 मार्च को आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। परीक्षा की तारीख घोषित होते ही उम्मीजदवारों को यहां सूचित कर दिया जाएगा।
RRB JE Result: कुल इतने पदों पर वैकेंसी
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
