एजुकेशन

RRB JE CBT 2 Exam 2025: जारी हुई आरआरबी सीबीटी 2 एग्जाम डेट, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RRB JE CBT 2 Exam 2025 Date: इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Image

RRB JE CBT 2 Exam 2025

RRB JE CBT 2 Exam 2025 Date: आरआरबी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 एग्जाम की डेट घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी 1 में सफलता हासिल की थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी 2 एग्जाम की डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RRB JE CBT 2 Exam 2025 Date: अप्रैल में होगी परीक्षा

आरआरबी जेई सीबीटी 2 का आयोजन 22 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 19 मार्च और 20 मार्च को होनी थी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RRB JE CBT 2 Admit Card 2025

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: इन विभागों में सरकारी नौकरियों की बहार, 10वीं 12वीं पास के लिए भी सुनहरा मौका

RRB JE Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article