Railway Recruitment Boards group D results (CEN No- RRC- 01/2019 level 1 posts) जारी होने की तैयारी लगभग हो गई है, जिन उम्मीदवारों ने इस साल आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी, वे क्रेडिंशियल साथ रखें, क्योंकिे यह रिजल्ट 24 दिसंबर से पहले जारी हो सकते हैं।
Railway Recruitment Cell RRC Level 1 Various Group D Post CBT Exam का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना दिख रही है। संभावित रूप से यह रिजल्ट 23 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इस देखने के लिए आपको क्रेडिंशियल की जरूरत होगी। ग्रुप डी परीक्षा 2022 का परिणाम लिंक rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
23 दिसंबर को जारी होगा परिणाम
RRC CEN 01/2019 Exam Short Details of Notification के अनुसार, 17 अगस्त 2022 से लेकर 11 अक्टूबर, 2022 तक पांच चरणों में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होना है। आरआरबी ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि Railway RRC 01/2019 Result को 24 दिसंबर या इससे पहले जारी किया जा सकता है, लेकिन मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम 23 दिसंबर की शाम को जारी किया जा सकता है।
RRB GROUP D EXAM RESULT जारी होने के बाद एक करोड़ से ज्यादा आवेदकों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें, इस फॉर्म के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। इस भर्ती अभियान के जरिये 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।
RRB GROUP D EXAM RESULT 2022 जारी होते ही अगले राउंड में जाने वालों की लिस्ट भी जारी हो जाएगी, इन लिस्ट को आरआरसी द्वारा जारी किया जाएगा। बता दें, अगला राउंड पीईटी होना है। Railway Recruitment RRC के अनुसार, पीईटी का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा।
