एजुकेशन

RRB Group D Results 2022 : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, सभी जोन के रिजल्ट लिंक यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 11:32 AM IST

RRB Group D Results 2022 Zone Wise: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया। लेकिन कई जोनल वेबसाइट अभी भी नहीं खुल रही हैं, ऐसे में यहां सभी जोन के रिजल्ट लिंक को दिया गया है, जिससे उम्मीदवार एक क्लिक से हर जोन का रिजल्ट चेक कर सकता है।

Image

RRB GROUP D RESUT: सभी जोन के रिजल्ट लिंक यहां से करें चेक

Railway Recruitment Board (RRB) RRB Group D Results 2022 जारी कर दिया गया है। यदि आपने भी परीक्षा दी है और जोनल वेबसाइट न खुलने से परेशान हैं तो यहां डायरेक्ट लिंक से हर जोन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे जबकि इस भर्ती अभियान के जरिये 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाना है।

जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए क्रेडिंशियल की जरूरत होगी। RRB Group D Results को 22 दिसंबर की शाम को जारी किया गया है, सभी जोन के रिजल्ट एक साथ जारी नहीं हुए थे, सबसे पहले भोपाल व बाद में अन्य जोन के रिजल्ट जारी किए गए थे।

बता दें, RRB Group D 2022 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आरआरबी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। सफल आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके लिए कुछ दिनों में आधिकारिक पीडीएफ जारी की जाएगी। अभी तक के अपडेट के अनुसार, पीईटी परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाना है।

यहां से देखें रेलवे की जोनल वेबसाइट

  • RRB अहमदाबाद rrbahmedabad.gov.in
  • RRB अजमेर rrbajmer.gov.in
  • RRB इलाहाबाद rrbald.gov.in
  • RRB बैंगलूरू rrbbnc.gov.in
  • RRB भोपाल rrbbpl.nic.in
  • RRB भुवनेश्वर rrbbbs.gov.in
  • RRB बिलासपुर rrbbilaspur.gov.in
  • RRB चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
  • RRB चेन्नई rrbchennai.gov.in
  • RRB गोरखपुर rrbgkp.gov.in
  • RRB गुवाहाटी rrbguwahati.gov.in
  • RRB जम्मू rrbjammu.nic.in
  • RRB कोलकाता rrbkolkata.gov.in
  • RRB माल्डा rrbmalda.gov.in
  • RRB मुंबई Mumbai rrbmumbai.gov.in
  • RRB मुजफ्फरपुर rrbmuzaffarpur.gov.in
  • RRB पटना rrbpatna.gov.in
  • RRB रांची rrbranchi.gov.in
  • RRB सिकंदाबाद rrbsecunderabad.gov.in
  • RRB सिलिगुरी rrbsiliguri.gov.in
  • RRB त्रिवेंद्रम rrbthiruvananthapuram.gov.in

उम्मीदवारों को लॉगिन करने और रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। परिणाम में उनके परसेंटाइल अंक, स्कोर और पीईटी की शॉर्टलिस्टिंग स्थिति शामिल होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article