एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 24 दिसंबर को होगा जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 17, 2022, 04:03 PM IST

RRB Group D Result 2022: आरआरबी की ओर से ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे 24 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा, जिसकी जानकारी यहां दी गई है।

Image

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। आरआरबी ने हाल ही में रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया था। जिसके अनुसार नतीजे 24 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आरआरबी की रीजनल या आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकेंगे।

Railway Group D Result 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के जरिए 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए उपस्थित होना होगा।

RRB Group D Exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट

आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 2 मिनट के अंदर 35 किलो का वज़न उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं, महिलाओं को 20 किलो वज़न के साथ यह दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट की तारीख भी तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to check RRB Group D Result 2022: ऐसे देखें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब आप आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Exam Result 2022: ध्यान रखें यह बात

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article