एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए हाई कटऑफ, ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 22, 2022, 03:35 PM IST

RRB Group D Result 2022 Cutoff: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 24 दिसंबर को या उससे पहले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है, बोर्ड अभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रहा है, जिसके बनते ही रिजल्ट जारी ​कर दिया जाएगा, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे यहां अनुमानित कटऑफ की जानकारी देख सकते हैं।

Image

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2023 के लिए हाई कटऑफ

RRB Group D Result 2022 अपने तय समय से पहले जारी हो सकता है, बता दें, बोर्ड ने कहा है कि अभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है, जैसे ही यह सूची तैयार हो जाएगी, RRB Group D Result 2022 जारी कर दिया जाएगा।

Railway Recruitment Boards (RRBs) group D results (CEN No- RRC- 01/2019 level 1 posts) जारी होते ही आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर रिजल्ट लिंक पा सकेंगे, बता दें, यहां लगातार रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा। बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार, rrbcdg.gov.in पर रिजल्ट जारी होगा, लेकिन एक्स्पर्ट अंदाजा लगा रहे हैं इन रिजल्ट्स को रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी जारी किया जा सकता है।

पांचों चरणों का रिजल्ट एक साथ

आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 10 अक्टूबर, 2022 तक कुल पांच चरणों में किया गया था। बता दें, इन सभी रिजल्ट्स को एक साथ जारी किया जाएगा। इसके बाद पीईटी के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए सीबीटी के परिणाम अभी प्रक्रिया में हैं और परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 24 दिसंबर या इससे पहले जारी कर दिया जाएगा। जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा। इस संबंध में, आरआरसी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अलग से नोटिस जारी किया जाएगा।

RRB Group D Result: Where and how to check

रिजल्ट को यदि आरआरबी की मुख्य साइट पर जारी किया जाता है तो आपको rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा, जबकि क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी होने पर आपको जोन के अनुसार साइट को विजिट करना होगा। आरआरबी परिणाम के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। रिपोर्ट के अनुसार इस बार हाई कट-ऑफ जाने के आसार हैं, जानें संभावित कट-ऑफ

उम्मीदवार यहां वर्ग के अनुसार, कट-ऑफ देख सकते हैं

सामान्य वर्ग के लिए 81.53 प्रतिशत जाने की उम्मीद है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 72.76 प्रतिशत तक कट-ऑफ जा सकता है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के लिए 63.66 प्रतिशत अंक तक कट-ऑफ जा सकता है जबकि ओबीसी और एक्स सर्विसमैन के लिए क्रमश: 78.45 और 31.51 प्रतिशत कट-ऑफ जाने की उम्मीद है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article