एजुकेशन

RRB GROUP D 2022 Cutoff Out: भोपाल रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का कटऑफ जारी, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 09:25 AM IST

RRB Bhopal Group D Cutoff: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 22 दिसंबर को आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की घोषणा करना शुरू कर दिया है, खबर लिखे जाने तक आरआरबी ने गुवाहाटी, कोलकाता और भोपाल रीजन का रिजल्ट जारी किया है। इसमें से आप यहां भोपाल रीजन का कटऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

भोपाल रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का कटऑफ जारी

Railway Recruitment Boards RRB Group D Result 2022 Cutoff आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ साथ जारी कर दिया गया है। यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां से RRB Group D result 2022 Cutoff की जांच कर सकते हैं।

RRB Group D Result link - जोनल वेबसाइट पर रिजल्ट व कटऑफ जारी

जो छात्र आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, अभी तक तीन जोन के लिए रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया गया है, इनमें भोपाल के साथ साथ कोलकाता और गुवाहाटी भी शामिल है। हम यहां भोपाल रीजन का कटऑफ बता रहे हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 का सीबीटी 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक कुल पांच चरणों में आयोजित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 12 जनवरी, 2023 से आयोजित किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी अलग से नोटिफिकेशन जारी होगा।

ऐसे देखें आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2022 (RRB Group D 2022)

RRB Bhopal Group D Result 2022 cutoff

RRB Bhopal Group D Result 2022 cutoff

  • सबसे पहले आप rrbbhopal.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर देखें आपको Latest Updates of ALL Centralized Employment & Other Notice नाम के टेक्स्ट के नीचे Result of Computer Based Test of CEN RRC 01/2019 नाम से लिंक दिखाई देगा।
  • अब यहां Cut off Marks पर क्लिक करें, जिससे आधिकारिक पीडीएफ खुल जाएगी।
  • बता दें, आप डायरेक्ट लिंक से भी RRB Group D result 2022 Cutoff देख सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D result 2022)के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार इस लिंक से देखें Cutoff

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article