एजुकेशन

RRB Allahabad Group D Result 2022: इलाहाबाद रीजन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, rrbald.gov.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 09:25 AM IST

RRB Railway Group D Result 2022 Out For Allahabad Region: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने इलाहाबाद क्षेत्र के लिए ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब rrbald.gov.in से परिणाम देख सकते हैं।

Image

इलाहाबाद रीजन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी

Railway Recruitment Board, RRB Group D Exam for Allahabad Region के रिजल्ट जारी हो गए हैं। RRB Group D Result 2022 देखने के लिए आपको रेलवे की जोनल साइट यानी rrbald.gov.in पर जाना होगा। बता दें, आरआरबी ने भोपाल, कोलकाता, गुवाहाटी व अन्य क्षेत्रों के लिए भी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D Exam दिया था, वे अब rrbald.gov.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Result जारी, पांच चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा

7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में पदों के लिए Computer Based Test (CBT) Exam 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को RRB GROUP D PET EXAM के लिए उपस्थित होना होगा।

RRB allahabad Group D Result 2022 cutoff

RRB allahabad Group D Result 2022 cutoff

RRB Allahabad Group D Result 2022 Cutoff Link - Cut-Off of Result of Level-1 Posts under RRC CEN No. 01-2019

RRB Group D Result 2023 Link - 30 दिसंबर तक चेक करें स्कोर

ऑनलाइन स्कोर चेक करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर, 2022 तक है। अनंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के लिए पीईटी कार्यक्रम आरआरसी के अध्यक्षों द्वारा आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरबी इलाहाबाद की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

RRB Group D Result 2023 OUT, 27 दिसंबर से देख पाएंगे पर्सेंटाइल चेक

आधिकारिक खबर के अनुसार, पर्सेंटाइल चेक करने की सुविधा 27 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक उपलब्ध होगी। जिन उम्मीदवारों ने RRB Railway Group D EXAM उत्तीर्ण की है, वे पीईटी या भौतिक परीक्षा परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। पीईटी विवरण जल्द ही यहां अपडेट किया जाएगा। रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कट ऑफ भी जारी किया है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article