RRB Railway Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे (RRB Group D Zone Wise Result) मुख्य आधिकारिक वेबसाइट के साथ क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी आज जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए गए लिंक की मदद से भी परीक्षा के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम को ज़ोन वार ढंग से ही रिलीज किया गया है और उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Railway Group D Result 2022 Websites List:
आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा के बाद क्षेत्रवार तरीके से ही परिणाम को जारी किया जा सकता है। इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपने परिणाम को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB अहमदाबाद: rrbahmedabad.gov.in
RRB बेंग्लोर: rrbbnc.gov.in
RRB अजमेर: rrbajmer.gov.in
RRB इलाहाबाद: rrbald.gov.in
RRB भोपाल: rrbbhopal.gov.in
RRB चढ़ीगढ़: rrbcdg.gov.in
RRB गुवाहाटी: rrbguwahati.gov.in
RRB गोरखपुर: www.rrbgkp.gov.in
RRB चेन्नई: rrbchennai.gov.in
RRB भुवनेश्वर: rrbbbs.gov.in
RRB बिलासपुर: rrbbilaspur.gov.in
ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1.03 लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने की वजह से परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RRB Group D Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी के नतीजे
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य माने जाएंगे।
