एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: जारी हुआ पटना, रांची, सिकंदराबाद और अजमेर जोन का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 23, 2022, 01:56 PM IST

RRB Secunderabad Group D Result 2022, RRB Ajmer Group D Result, RRB Patna Group D Result, RRB Ranchi Group D Result 2022: ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया गया था। अब आरआरबी अलग अलग जोन के लिए ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी कर रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

सरकारी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

RRB Secunderabad Group D Result 2022, RRB Ajmer Group D Result, RRB Patna Group D Result, RRB Ranchi Group D Result 2022:रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी अलग अलग जोन के लिए नतीजे घोषित कर रहा है। बोर्ड ने हाल ही में अजमेर, सिकंदराबाद, रांची औक पटना के नतीजे जारी किए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख बोर्ड जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

How to download RRB Group D Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 2 मिनट के अंदर 35 किलो का वज़न उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं, महिलाओं को 20 किलो वज़न के साथ यह दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article