RRB Group D Exam 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त घोषित की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2025 डेट बता दी जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2025 पैटर्न व पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।
RRB Group D Exam 2025: ऐसे होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल साइंस, मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी (एनसीएल)/ एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, ट्रैक मैनेजर, असिस्टेंट लोको शेड जैसे कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये महीने मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
