RRB Group D 2022 Result Date Qualifying Marks: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षाा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में भाग लिया था, वे क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि यह रिजल्ट्स कभी भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां से लाइव स्टेटस देख सकते हैं।
17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर जल्द ही आने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी किया जा सकता है। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाएगा। इसकी समीक्षा करने के बाद फाइनल आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2022 जारी की जाएगी और फिर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी ने जारी की अहम सूचना
नोटिस के अनुसार, परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट को अंतिम रूप दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में न्यूनतम प्रतिशत अंक यूआर -40%, ईडब्ल्यूएस -40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) -30%, एससी - 30%, एसटी-30% है। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके द्वारा प्राप्त "सामान्यीकृत अंकों" के आधार पर की जाएगी, इस प्रोसेस की जरूरत तब पड़ती है जब एक ही पाठ्यक्रम के लिए कई सत्रों में सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवार आरआरबी अजमेर की आधिकारिक साइट rrbajmer.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Direct Link to Check Rrb Group D New Update
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 आंसर की अक्टूबर में जारी की गई थी और उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। ध्यान रखें कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार की जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी दिसंबर 2022 में ही आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले एक करोड़ से अधिक उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से देख पाएंगे।
