एजुकेशन

RRB ALP City Intimation Slip 2025: जारी हुई आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट री-एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB ALP City Intimation Slip 2025 (Photo Credit: Canva)

RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) री-एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी एएलपी री एग्जाम का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ये परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें 15 जुलाई 2025 को हुई परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना किया था। बता दें कि इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रेवश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RRB ALP Admit Card 2025

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article