RPSC Statistical Officer Exam 2024, RPSC Statistical Officer Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा (RPSC Statistical Officer Exam 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 18 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Exam 2024: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
RPSC Statistical Officer Admit Card 2024: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरपीएससी ने सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है किए परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download RPSC Statistical Officer Admit Card 2024
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी के कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
