RPSC School Lecturer Political Science Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किया गया है। 225 पदों पर होने वाली इस भर्ती में केवल 6 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है और उन्हें त्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। आयोग द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 386 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार, RPSC द्वारा आयोजित राजनीति विज्ञान के स्कूल व्याख्याता की 225 पदों की भर्ती में करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इतने बड़े राज्य में लाखों पढ़े-लिखे युवाओं के होने के बावजदू केवल 6 अभ्यर्थियों को सफलता मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इतनी कठिन चयन प्रक्रिया को लेकर आरपीएससी को भी निशाने पर ले रहे हैं।
वहीं, आयोग सचिव का कहना है कि विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी।
विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।
