एजुकेशन

RPSC: जूनियर लॉ ऑफिसर भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, सफल अभ्यर्थी ऐसे चेक करें अपना नाम

RPSC released junior law officer recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

आरपीएससी जूनियर लॉ ऑफिसर भर्ती

RPSC released junior law officer recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत ज्योग्राफी, इतिहास एवं म्यूजिक वोकल विषय के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन परिणामों के साथ ही इस भर्ती परीक्षा के सभी 29 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण)भर्ती,2025 अंतर्गत भी साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत विज्ञापित पदों के विरूद्ध इतिहास विषय में 128 एवं ज्योग्राॅफी विषय में 225 तथा म्यूजिक वोकल के 2 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

उक्त विषयों के साक्षात्कार हेतु अस्थाई रुप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 3 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा। आयोग द्वारा पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।गौरतलब है कि आयोग द्वारा 7 से 20 दिसंबर 2025 के बीच इस भर्ती के तहत विषयवार परीक्षा का आयोजन किया गया था। कुल 29 विभिन्न विषयों के लिए हुई इस परीक्षा में से शेष 26 विषयों के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी हैं।

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती परीक्षा के तहत 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को नवीनतम विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की मूल एवं फोटो प्रति के साक्षात्कार के समय उपस्थित होना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article