एजुकेशन

RPSC RAS Mains 2024: छात्रों के विरोध के बावजूद आरएएस मुख्य परीक्षा आज, 1096 पदों के लिए 21000 से ज़्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC RAS Mains 2024 Exam today: जबरदस्त विवादों के बीच आज से राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी RAS 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन हो रहा है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। कुल 1096 पदों के लिए 21000 से ज़्यादा अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा।

Image

RPSC RAS Mains 2024

RPSC RAS Mains 2024 Exam today: जबरदस्त विवादों के बीच आज से राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी RAS 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन हो रहा है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। कुल 1096 पदों के लिए 21000 से ज़्यादा अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा। परीक्षा को कुछ दिनों के लिए स्थगित किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। राज्य के दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 10 मंत्री और 40 से ज्यादा विधायको ने परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा को चिट्ठी भेजी थी।

अभ्यर्थियों की दलील थी कि 2023 की RAS भर्ती के इंटरव्यू चल रहे हैं और उसका फाइनल रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में 2024 की मुख्य परीक्षा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर देना चाहिए। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की वजह से बॉर्डर पर तैनात तमाम फौजी भी छुट्टी नहीं मिलने की वजह से परीक्षा नहीं दे सकेंगे। अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन और मंत्रियों के घरों का घेराव भी किया था।

सोमवार को कुछ अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिल सकी और अब जयपुर और जोधपुर के तमाम परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों तक मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article