RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल 13 फरवरी को लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र पा सकेंगे। बता दें, लाइब्रेरियन को हिंदी में पुस्तकालयाध्यक्ष कहते हैं, इनका काम पुस्तकालय संसाधनों का प्रबंधन करना, पाठकों को सूचना उपलब्ध कराना तथा पुस्तकालय का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना होता है।
उम्मीदवारों को पहचान के लिए अपडेटेड मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और लेटेस्ट फोटो वाले ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: How to download
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा
1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
RPSC Librarian Grade 2 Exam Date 2025
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 लिखित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। ये परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसमें 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी।
ध्यान रहे नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। आयोग ने 9 फरवरी, 2025 को परीक्षा शहर का विवरण जारी किया था, जिसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी उपलब्ध है।
इस भर्ती अभियान से संगठन में लाइब्रेरियन के 300 पद भरे जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू हुई थी और 20 मार्च 2024 को समाप्त हुई थी।
