RPSC Exam Calendar 2026 Out: राजस्थान में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC Exam Calendar 2026) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 परीक्षा के लिए प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर (RPSC Exam Calendar 2026 PDF Download) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
जारी कैलेंडर के मुताबिक अगले वर्ष यानी 2026 में कुल 18 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें से दो परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी। यहां डिप्टी कमांडेंड की परीक्षा 11 जनवरी को होगी, लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) परीक्षा 2025 12 जनवरी 2026 को होगी। जबकि सहायक विद्युत निरीक्षक की परीक्षा 1 फरवरी को निर्धारित है। असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल एग्जाम 2 फरवरी को होगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए टेंटेटिव परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड करें।

RPSC Exam Calendar 2026 PDF
RPSC Exam Calendar 2026 PDF Download: यहां डाउनलोड करें परीक्षा का कैलेंडर
- सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Exam Calendar 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का कैलेंडर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
बता दें राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से कंप्यूटर आधारित टेस्ट फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। आयोग ने इसकी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
