एजुकेशन

RPSC Deputy Jailor Bharti: उप कारापाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, PET के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

RPSC Deputy Jailor Competitive Examination 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारागार विभाग हेतु उप कारापाल के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

Image

RPSC Deputy Jailor Competitive Examination 2024

RPSC Deputy Jailor Competitive Examination 2024 RPSC released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारागार विभाग हेतु उप कारापाल के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आयोग सचिव ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले कुल 634 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्रता की शर्त पर सूची में सम्मिलित किया गया है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए महानिदेशक एवं महानिरीक्षक कारागार, राजस्थान, जयपुर द्वारा आमंत्रित एवं यथासमय सूचित किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता सम्बन्धी जाँच अभी नहीं की गई है। यह जाँच साक्षात्कार के समय की जाएगी। अतः अभ्यर्थी स्वयं यह सुनिश्चित कर लें कि वह विद्यमान नियमों के तहत पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हैं अथवा नहीं।

58 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

ओएमआर उत्तरपत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 58 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दिए गए हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article