एजुकेशन

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: एडमिट कार्ड जारी, देखें RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का टाइमटेबल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 09:38 AM IST

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने हाल ही में द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि किस दिन कौन सी परीक्षा है, वे RPSC Sr Teacher Grade 2 time table यहां से देखें

Image

RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का टाइमटेबल 2022

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाल ही में द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया था, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है उनके लिए अभी भी लिंक एक्टिव है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से RPSC Sr Teacher Grade 2 Time Table देखकर परीक्षा की तिथियों का पता लगा सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) 21 दिसंबर, 2022 से सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। और दोपहर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

जिन उम्मीदवारों ने RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरपीएससी पर उपलब्ध लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे देखें - RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022 or Time Table

ग्रुप - विषय - दिनांक - समय

  • ग्रुप ए, जेके व एजुकेशन साइकोलॉजी, 21-12-2022 09:00, एएम से 11:00 एम
  • ग्रुप ए, सोशल साइंस, 21-12-2022 02:00, पीएम से 04:30 पीएम
  • ग्रुप बी जेके व एजुकेशन साइकोलॉजी, 22-12-2022, 09:00 एएम से 11:00 एएम
  • ग्रुप बी हिंदी, 22-12-2022, 02:00 पीएम से 04:30 पीएम
  • ग्रुप बी अंग्रेजी,22-12-2022, 09:00 एमएम से 11:30 एएम
  • ग्रुप बी उर्दू, 22-12-2022, 02:00 पीएम से 04:30 पीएम
  • ग्रुप सी जेके व एजुकेशन साइकोलॉजी, 24-12-2022, 09:00 एएम से 11:00 एएम
  • ग्रुप सी साइंस, 24-12-2022, 02:00 पीएम से 04:30 पीएम
  • ग्रुप सी संस्कृत, 26-12-2022, 09:00 एएम से 11:30 एएम
  • ग्रुप सी मैथ्स, 26-12-2022, 02:00 पीएम से 04:30 पीएम
  • ग्रुप सी पंजाबी, 27-12-2022, 09:00 एएम से 11:30 एएम
RPSC Admit Card for 2nd Grade Teacher Recruitment 2022 डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाएं

उम्मीदवार rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article