RPSC Grade 2 Admit Card 2022 Group B: राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी आज, 18 दिसंबर 2022 को ग्रुप B के लिए RPSC ग्रेड 2 एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग ने कल एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि ग्रुप A के लिए एडमिट कार्ड 17 दिसंबर और ग्रुप B के लिए 18 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसे एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के अलावा दूसरी वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि ग्रुप ए परीक्षा के लिए आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 बीते दिन ही जारी किया जा चुका है। आप इसे भी recruitment.rajasthan.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं और नीचे इसका डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं। ग्रुप बी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 18 दिसंबर को जारी किया जाने वाला है।
आरपीएससी सीनियर टीचर एडमिट कार्ड- RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2022
RPSC ग्रेड 2 परीक्षा 21 दिसंबर और उसके बाद 24, 26 और 27 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है, इसलिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और तारीख दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एक बार जारी होने के बाद जन्म तिथि और और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से इसे चेक किया जा सकेगा।
आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा का समय हर ग्रुप और विषय के लिए अलग-अलग है। दो समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक रखे गए है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम मिनट की हड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है और देरी से बचने के लिए कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए।
