एजुकेशन

RPF Constable Answer Key 2025: जारी हुई आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

RPF Constable Answer Key 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 28 मार्च 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है।

Image

RPF Constable Answer Key 2025

RPF Constable Answer Key 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 24 मार्च को शाम 6 बजे जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड (RPF Constable Answer Key 2025 PDF) कर सकते हैं। साथ ही समय रहते आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

RPF Constable Answer Key 2025 Pdf: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 28 मार्च 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 29 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

How to download RPF Constable Answer Key 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्ती की जाएगी। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने शुरुआती वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article