एजुकेशन

RMS Result 2026 Out: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें अपना स्कोरकार्ड और कटऑफ

RMS Result 2026 Out: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। क्लास 6 और 9 में प्रवेश करने के लिए परीक्षा में शामिल हुए छात्र apply-delhi.nielit.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

RMS Result 2026 Out

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी

RMS Result 2026 Out: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (RMS Result 2026) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट apply-delhi.nielit.gov.in पर घोषित किया गया है, जिसे आसान चरणों में डाउनलोड किया जा सकता है।

रिजल्ट के साथ कटऑफ जारी

बता दें कि आरएमएस रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ भी जारी की गई है। दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश उम्मीदवार को जारी कटऑफ के अनुसार, दिया जाएगा। बता दें कि कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है। छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार, कटऑफ चेक कर सकते हैं और प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

कैसे करें RMS Result 2026 डाउनलोड

  • RMS Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट को होमपेज पर राष्ट्रीय मिलिट्री एकेडमिक सेशन 2026-27 का एक लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 'परफॉर्मेंस ऑफ द कैंडिडेट इन रिटन एग्जाम ऑफ आरएमस 2026' का एक और लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र इसमें आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करेंगे।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका पीडीएफ बनाए। साथ ही प्रिंट भी लें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र जारी कटऑफ भी चेक करें और देखें की क्या वह कैटगरी के अनुसार जारी कटऑफ में शामिल है या नहीं।

कैटेगरी वाइज कटऑफ

कैटेगरी (Category)लड़के (Boys)लड़कियां (Girls)
JCOs & OR (GEN)129132
JCOs & OR (OBC -NCL)122125
JCOs & OR (SC)107111
JCOs & OR (ST)103114
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (GEN)107124
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (OBC-NCL)69105
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (SC)70114
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (ST)80NA
CIVILIAN (GEN)138138
CIVILIAN (OBC-NCL)136136
CIVILIAN (SC)129NA
CIVILIAN (ST)130NA
KILLED IN ACTION8490

9वीं कक्षा की कटऑफ

कैटेगरी (Category)लड़के (Boys)लड़कियां (Girls)
JCOs & OR (GEN)149155
JCOs & OR (OBC -NCL)139145
JCOs & OR (SC)120139
JCOs & OR (ST)108124
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (GEN)129147
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (OBC-NCL)105130
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (SC)104NA
OFFICERS of Army, Navy & Air Force (ST)107NA
CIVILIAN (GEN)167173
CIVILIAN (OBC-NCL)160167
CIVILIAN (SC)145NA
CIVILIAN (ST)145NA
KILLED IN ACTION103NA

जानकारी के लिए बता दें कि आरएमस 2026 कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को करवाया गया था। जिसका रिजल्ट अब जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की गई है। परीक्षा के रिजल्ट के बाद जिन छात्रों का सेलेक्शन हुआ है, उनके लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article