RMS CET Admit Card 2025 Released: आरआमएस कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) ने सीईटी 2025 (CET 2025) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारो आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए RMS में कक्षा 6 और कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
RMS CET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप
बता दें इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई थी ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने संबंधित केंद्रों की जानकारी मिल सके। जिन उम्मीदवारों ने कुपवाड़ा या बारामुल्ला जैसे विशिष्ट शहरों का विकल्प चुना था, उन्हें श्रीनगर आवंटित किया गया है, जबकि जिन उम्मीदवारों ने फिरोजपुर चुना था, उन्हें अमृतसर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। यहां परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता समेत सभी जानकारी दी गई होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RMS CET Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RMS CET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RMS CET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
आरएमएस सीईटी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और रिपोर्टिंग निर्देश दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के रूप में एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
