Republic Day Speech in Hindi 2023 For kids, Students, Teachers (गणतंत्र दिवस पर भाषण 2023): जब हमारे पड़ोसी चॉक से डायग्राम बनाना सीख रहे थे, तो हम चांद की मिट्टी चूम आए, वहीं जब दुनिया मिशन मास पर करोड़ो डॉलर फूंक रही थी तो हम मुट्ठीभर पैसों में मंगल घूमकर लौट आए। मनोज मुंतशिर जी की ये पंक्तियां हम भारतीयों पर सटीक (Republic Day Speech in Hindi 2023) बैठती हैं। हमारा एक कोहिनूर अंग्रेज लूट ले गए तो क्या हुआ अभी यहां 135 करोड़ कोहिनूर बाकी हैं। ये कोहिनूर धरती तोड़कर निकलेंगे और भारत माता की शान को पूरी दुनिया में लहराएंगे। पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाने की तैयारी कर रहा है। यही वह दिन है जब देश को एकता, संप्रभुता व समानता की डोर में बांधने के लिए देश में संविधान लागू किया गया था। यह दिन हर भारतीय के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।
भारत 15 अगस्त 1947 को आजादी की बेड़ियों से मुक्त हो गया था, लेकिन आजादी के बाद देश के सामने शासन व्यवस्था के संचालन को लेकर सबसे बड़ा सवाल था। इसे ध्यान में रखते हुए जुलाई 1947 को संविधान सभा का गठन (Republic Day Speech For Kids) किया गया। संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या 389 थी, जिसमें 292 ब्रिटिश प्रांतो के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्र के प्रतिनिथि और 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि शामिल थे। आपको बता दें भारतीय संविधान के निर्माण में कुल 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। भारतीय संविधान सभी देशों का मिश्रित (Republic Day Speech For Students) संविधान है। 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर करने के बाद 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे लागू किया था। तथा भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया।
देश में गणतंत्र दिवस को एक पर्व की तरह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह कवि सम्मेलन का आयोजन किया (Republic Day Speech In Hindi 2023) जाता है। साथ ही स्कूल, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस का महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां हम आपके लिए सबसे सरल व दमदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच का संचालन कर व भाषण देकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं। यकीन मानिए तालियों की गड़गड़ाहट मंच पर उपस्थित अतिथिगण व शिक्षकों को कुर्सी से खड़े होकर आपकी तारीफ करने के लिए प्रेरित कर देगी।
Republic Day Speech, देशभक्ति शायरी व डॉयलॉग से करें भाषण की शुरुआत
ध्यान रहे अपने स्पीच की शुरुआत किसी देशभक्ति डायलॉग, कविता या शायरी से करें। जिस प्रकार सब्जी में गरम मसाला डालते ही इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, ठीक उसी प्रकार भाषण व निबंध में डॉयलॉग व कविता से इसे कई गुना दमदार बनाया जा सकता है। बिना इसके आपकी स्पीच अधूरी मानी जाएगी, लोग आपके मंच पर आते ही आपके जाने का इंतजार करने लगेंगे। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्पीच शुरू होते ही लोगों के चेहरे पर तेज उत्पन्न हो जाए और देशभक्ति की भावना जागृत हो उठे तो कुछ इस तरह अपने स्पीच की शुरुआत करें।- अब भी जिसका खून ना खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो देश के काम ना आए, वोबेकार जवानी है। भारत माता की जय
- मौत की मंडियों में जा - जाकर अपने बेटों की बोलियां दी हैं।
देश ने जब भी एक सिर मांगा, हमने भर-भर के झोलियां दी हैं।
भारत माता की जय
- मैं मुल्क की हिफाजत करुंगा, ये मुल्क मेरी जान है
इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल कुर्बान है।
भारत माता की जय, वंद मातरम
ऊपर दिए इस डॉयलॉग व कविता से आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। यकीन मानिए लोगों में देशभक्ति की ललक पैदा हो उठेगी और भारत माता की जय से पूरा स्टेडियम गूंज उठेगा।
Republic Day Speech In Hindi 2023, इस तरह करें स्पीच की शुरुआत
आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण व मेरे साथियों आप सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आज का दिन हम भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। यही वह दिन है जब पूरा देश भेदभाव जा जातपात को छोड़कर एकता, संप्रभुता व समानता की सूत्र में बंध गया था। इतिहास गवाह है कि सर्वे भवन्तु सुखिन पर चलने वाले हम भारतीयों ने कभी किसी के साथ अनावश्यक रार नहीं ठानी, लेकिन बात यदि राष्ट्रीय स्वाभिमान की हुऐ तो हमने हार नहीं मानी।आजादी के बाद इतने कम समय में इतनी कम उपलब्धियां किसी देश को नसीब नहीं हुई हैं। आइए आज हम सभी 74वें गणतंत्र दिवस पर संकल्प लेते हैं कि, समय को शस्त्र बनाकर लड़ेंगे और भारत को विश्व मानचित्र पर एक बार फिर सोने की चिड़िया के रूप में स्थापित करें।
