एजुकेशन

REET Exam 2025: रीट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

REET Exam 2025 Application: राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए आज यानी 16 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

रीट एग्जाम 2025

Photo : iStock

REET Exam 2025 Application: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए आज यानी 16 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान में लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2025 तक चलेगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 27 फवरी 2025 को होगी। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

REET Exam 2025 Application इन स्टेप्स से करें आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर Apply Online for REET 2025 Exam के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एफ्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

REET Exam Pattern: कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

एग्जाम पैटर्म में बदलाव किया गया है। राजस्थान में लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है।

  • रीट परीक्षा में स्टूडेंट्स को पांच ऑप्शन दिए जाएंगे।
  • इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा।
  • ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।
  • ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगे हो सकते हैं।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article