एजुकेशन

REET Exam 2024: राजस्थान रीट परीक्षा के लिए क्या है ड्रेस कोड, किस समय के बाद नहीं होगी एंट्री

REET Exam 2024 Dress Code: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई या बीएसईआर) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2025) में शामिल होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा तिथि पर आपको क्या पहनना चाहिए क्या नहीं, इससे संबंधित ड्रेस कोड देखें।

Image

REET परीक्षा 2024 ड्रेस कोड

REET Exam Date 2024 Rajasthan Latest News Today, REET Exam 2024 Dress Code: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई या बीएसईआर) ने 20 फरवरी, 2025 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था, जो अब तक सभी उम्मीदवारों ने डाउनलोड कर लिया होगा, लेकिन परीक्षा के लिए जाने से पहले ड्रेस कोड के बारे में जरूर पढ़ लें। इस लेख के माध्यम से जानें परीक्षा शुरू होने से कितनी देर पहले परीक्षा हॉल के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है और एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे reet2024.co.in/admit-card पर जा सकते हैं।

REET Exam 2024 Kab Hai, REET Exam 2024 Date

  • Rajasthan REET Exam 2024 का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा।
  • परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

पेपर की भाषा हिंदी और अंग्रेजी में होगी।

REET Exam 2024 Dress Code

  • जिन लोगों ने REET Exam Date 2024 Application Form भरा है और परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें ये जरूर पढ़ना चाहिए
  • बोर्ड पहली बार परीक्षा में Face Recognition तकनीक का उपयोग करेगा। इसमें प्रवेश-पत्र में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थी से मिलान किया जाएगा।
  • बोर्ड परीक्षा केंद्रो पर CCTV से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सादे कपड़ों जैसे कुर्ता, आधी या पूरी बाजू वाली शर्ट या टीशर्ट व नीचे फैंसी पैंट्स को छोड़कर साधारण पैंट लोअर, चप्पल या सैंडल में परीक्षा दे सकेंगे।
  • महिला उम्मीदवारों की बात करें तो सलवार सूट या साड़ी, आधी या पूरी बाजू का कुर्ता/ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर पहनकर आ सकती हैं। चूड़ियां या आभूषण जैसे बाली, अंगूठी, ब्रेसलेट ये सब न पहने।

रीट परीक्षा के लिए 14 लाख 29 हजार 822 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article