RBSE Date Sheet, Rajasthan Board Exam 2023 Time Table: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) कक्षा 10, 12, 5 और 8 की बोर्ड परीक्षा, 2023 की डेट शीट या समय सारिणी जल्द ही जारी करेगा। एक बार प्रकाशित होने के बाद डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in (Rajasthan Board Exam Official Website) से डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा आरबीएसई ने अब तक इस बारे में कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया है।
छात्रों को स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का ट्विटर पेज भी चेक करते रहना चाहिए, क्योंकि वह कोई घोषणा कर सकते हैं। जारी होने पर, इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए आरबीएसई 10वीं, 12वीं डेट शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan board exam date sheet: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- डेट शीट का लिंक खोलकर बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाकर डेट शीट चेक करें।
- पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
- डेट शीट का प्रिंटआउट भी निकाल कर अपने पास रख लें।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की समय सारणी सार्वजनिक होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित की जाएगी। सभी छात्र और स्कूल प्राधिकरण इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। डेट शीट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं। अपडेट प्राप्त करने के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों को भी नियमित रूप से देखा जा सकता है।
