Rajasthan Board Date Sheet 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी करने वाला है, छात्र यहां से पिछले का डेटा देख कर इस साल डेटशीट जारी होने का अनुमान लगा सकते हैं।
पिछली बार, Rajasthan Board Date Sheet 2024 Class 10th, Rajasthan Board Date Sheet 2024 Class 12th जनवरी के मध्य में जारी की गई थी। यानी राजस्थान बोर्ड पिछले साल की तरह इस बार भी 15 जनवरी के आसपास डेटशीट कर सकता है।
पिछली बार Rajasthan Board Class 10th, Rajasthan Board Class 12th परीक्षा का आयोजन मार्च अप्रैल में किया गया था, इस बार भी अप्रेल में आयोजित होने की संभावना है।
यदि बोर्ड इस वर्ष भी इसी तरह का पैटर्न अपनाता है, तो छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द ही डेट शीट की उम्मीद कर सकते हैं।
2023 में, बोर्ड ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित की, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हुई।
RBSE Rajasthan Date Sheet 2024 Donwload करने का तरीका देखें
- आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- बोर्ड परीक्षा 2024 वाला पेज खोलें।
- आवश्यकतानुसार कक्षा 10 या 12 समय सारिणी लिंक खोलें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा तिथियां जांचें।
छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करना चाहिए।
