एजुकेशन

Rajasthan Board Result 2023: पिछले साल कब आया था राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट, जानें रुझान

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 14, 2023, 07:19 AM IST

Rajasthan 5th 8th Result 2023 Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र या अभिवाह​क यहां से रिजल्ट देखने का तरीका व रिजल्ट जारी होने की अनुमानित तिथि देख सकते हैं, बता दें, इन रिजल्ट को rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in से देखा जा सकता है।

Image

राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) Class 5th 8th Result 2023 की घोषणा जल्द ही करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएसई 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2023 जारी करने की तैयारी कर ली है अब किसी भी दिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। जब तक राजस्थान बोर्ड के छात्र यहां से देखें कि पिछले साल कब राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था, और इस बार कब तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

पिछले साल का डाटा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बात की जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी थी। राजस्थान बोर्ड ने 2022 में 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी, जिसमें करीब 25 से 27 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

इस बार कब जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Rajasthan board 5th 8th result 2023 जारी करने की तैयारी चल रही है और इन्हें कभी भी जारी किया जा सकता है, इसलिए RBSE Result 2023 Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2023 ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि के साथ लॉग-इन विवरण दें।
  • आरबीएसई परिणाम 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करें, डाउनलोड व प्रिंट आउट ले लें।
Rajasthan Class 5, 8 Result 2023: राज्य शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम

पिछले बार की तरह इस बार भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला आरबीएसई 5वीं, आरबीएसई 8वीं के नतीजे घोषित करेंगे। इव्छुक छात्र या अभिवाहक आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article