एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: इस तारीख को होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, जानें कब आएगी डेट शीट

RBSE Rajasthan Board Exam 2024, RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड एग्जाम का आयोजन फरवरी से किया जाना है। बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं डेट शीट भी जल्द ही जारी की जाएगी।

Image

RBSE Rajasthan Board Exam 2024

RBSE Rajasthan Board Exam 2024, RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड डेट शीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th 12th Date Sheet 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 10 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक और दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। हालांकि, राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2024 की पूरी डेट शीट फिलहाल नहीं जारी की गई है।

Rajasthan Board Exam 2024: कब आएगी डेट शीट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में राजस्थान बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download RBSE Rajasthan Board Date Sheet 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेट शीट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: फर्जी डेट शीट से रहें सावधान

राजस्थान बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी डेट शीट से भी सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड एग्जाम से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article