एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2023: नोट करें! कल दोपहर राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट?, देखें लेटेस्ट अपडेट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 11, 2023, 01:41 PM IST

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2023 Date, Time kab Aayega, Sarkari Result 2023, RBSE Result 2023 Link On rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर किसी भी वक्त 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2023 Date, Time kab Aayega, Sarkari Result 2023, RBSE Result 2023 Link On rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: RBSE 5वीं 8वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रह। छात्र लगातार साइट पर अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं व अभिभावकगण राज्य के शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख व समय पूछ (Rajasthan Board Result) रहे हैं।

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो 5वीं व 8वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो (Rajasthan Board 8th Result)सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर (Rajasthan Board 5th Result) ली है। यहां तक कि टॉपर्स की लिस्ट व पास पर्सेंटेज भी तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है कि शाम तक या फिर कल यानी 12 मई को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE Board Result: अगली कक्षा ले सकेंगे दाखिला

पिछले आंकड़ो को देखें तो साल 2022 में 5वीं कक्षा व 8वीं का रिजल्ट 13 जून के अंत में जारी किया गया था। 8वीं का रिजल्ट 95.5 फीसदी व 5वीं का रिजल्ट 93.8 प्रतिशत देखने को मिला था। इस बार भी उम्मीद है कि रिजल्ट पिछली बार की तरह देखने को मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अगली कक्षा में अपना दाखिला करवा सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने इस बार 8वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल तक आयोजित की थी। इसके लिए कुल 13 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा करीब 9 हजार 500 केंद्गों पर निर्धारित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक करवा सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th Result/ RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Roll Number, School Code, DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

Rajasthan Board 8th Result : स्क्रूटना व कंपार्मेंट परीक्षा

RBSE 10th 12th की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के विषयानुसार व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आ जाते हैं, तो निराश व परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए 10 से15 दिनों के भीतर स्क्रूटनी व कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है।

RBSE 8th Result 2023: रीचेकिंग के लिए अप्लाई

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए भी रीचेकिंग का विकल्प देता है। यदि छात्र या अभिभावक को लगता है कि, उनकी गणना के अनुसार मार्क्स कम आए हैं तो छात्र रीचेकिंल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें इसके लिए आपको विषयानुसार फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही यदि रीचेकिंग के बाद आपके कम मार्क्स आते हैं, तो वो भी स्वीकार करना होगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article