RBSE Rajasthan Board 10th 12th model papers and blueprints released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट जारी कर दिए हैं। इस कदम से प्रदेशभर के 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष बैठने वाले छात्र आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी मॉडल पेपर्स में इस बार प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। नए प्रारूप में—वस्तुनिष्ठ प्रश्न,अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न, रिक्त स्थान भरें प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, लंबे उत्तर वाले प्रश्नों का अंक भार बढ़ाया गया है। इससे छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले सवालों की शैली और मार्किंग स्कीम को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
इन विषयों के होंगे 80 अंकों के पेपर
RBSE ने 10वीं कक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्र 80 अंकों के तय किए हैं।1 2वीं कक्षा में भी कई प्रमुख विषय 80 अंकों के पैटर्न पर होंगे, जिनमें शामिल हैं :लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य, इतिहास, गणित, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू, सिंधी, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी साहित्यफारसी, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, लेखाशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययनहिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य विषय। इन बदलावों से छात्रों को वास्तविक परीक्षा प्रारूप का अंदाज़ा पहले से मिल सकेगा और तैयारी अधिक सटीक हो सकेगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कई दिन से छात्र एग्जाम शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक होगी। वहीं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। हालांकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी नहीं की है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
