एजुकेशन

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड का ऐतिहासिक निर्णय...साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, जानें बच्चों के लिए फायदेमंद है नहीं

RBSE Class 10th 12th Board Exam: राजस्‍थान बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है। अब राजस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देनी होगी। दोनों परीक्षाएं संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेंगी।

rajasthan board 2026

RBSE Class 10th 12th Board Exam: बड़ी खबर! साल में एक बार नहीं दो बार देनी होगी बोर्ड परीक्षा। राजस्थान बोर्ड की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। इस खबर के अनुसार, अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित कराई जाएंगी। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड 10वीं हाईस्कूल व राजस्थान बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जाने वाले हैं, तो ये खबर पूरी पढ़ें।

पहली परीक्षा होगी अनिवार्य

खबर के अनुसार, अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम परीक्षा अनिवार्य होगी।

बच्चों के लिए फायदेमंद है नहीं

उत्तीर्ण एवं पूरक विद्यार्थी (Passed and supplementary students) अधिकतम तीन विषयों में दूसरा अवसर की परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

100 प्रतिशत आएगा कोर्स

दोनों परीक्षाएं संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेंगी तथा अंतिम परिणाम में विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ अंकों को मान्य किया जाएगा। यहां संपूर्ण पाठ्यक्रम से मतलब है कि पहली परीक्षा जब होगी, तो तब तक का पढ़ाया हुआ सब कुछ आएगा, इसी तरह जब दूसरी परीक्षा होगी, तो तब तक पढ़ाया गया सब कुछ पूछा जाएगा।

फेल होने के बाद भी सुधारने का मौका

अगर कोई स्टूडेंट इस दूसरे मौके के एग्जाम में किसी भी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है, तो ऐसे स्टूडेंट्स को जरूरी रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा। वे अगले साल फरवरी में ही मेन एग्जाम में बैठ पाएंगे।

कब होगी परीक्षा

एग्जाम फरवरी-मार्च और मई-जून में होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेन एग्जाम साल में एक बार फरवरी-मार्च में होगा। इसके रिजल्ट आने के बाद, उसी सेशन में दूसरा एग्जाम मई-जून में होगा।

इसे 'सेकंड चांस एग्जाम' कहा जा सकता है। दोनों एग्जाम उस साल के पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। स्टडी प्लान और एग्जाम स्कीम वही रहेगी।

अनुपस्थिति होने पर ऑफिसर से सर्टिफिकेट जरूरी

जो स्टूडेंट्स मेन अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें दूसरे मौके के एग्जाम में बैठने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास कॉम्पिटेंट अथॉरिटी से मेडिकल सर्टिफिकेट/संबंधित डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर सेकेंडरी हेडक्वार्टर द्वारा जारी सर्टिफिकेट हो।

दूसरे मौके के लिए एग्जाम फीस मेन एग्जाम जितनी ही रहेगी, और 'बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट्स' का नियम लागू होगा। इसका मतलब है कि दोनों एग्जाम में मिले सबसे अच्छे मार्क्स को फाइनल रिजल्ट में वैलिड माना जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article