एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board Admit Card 2025: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan Boaed 10th Admit Card) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (Rajasthan Board 12th Admit Card) सकते हैं।

Image

RBSE Rajasthan Board Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)ने कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (RBSE 10th 12th Admit Card 2025) जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

Rajasthan Board 10th 12th Exam Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख

बता दें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 09 अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए कुल 19,39,645 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें 10वीं के 10,62, 341 छात्र शामिल हैं। जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,66,270 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10th 12th Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rbse.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Mains Exam 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RBSE 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी ले जाना ना भूलें।

Rasjathan Board Exam Guidelines: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं गाइडलाइंस

  1. राजस्थान बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
  2. एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
  3. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र अपने साथ स्टेशनरी अनिवार्य रूप से लेकर केंद्र पर जाएं।
  4. बता दें कि बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र छोड़ने की अनुमति होगी।
  5. परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी जेब चेक कर लें। कोई भी कागज पाए पर एग्जाम देने से रोक दिया जाएगा।

Rajasthan Board Exam 2025: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article