एजुकेशन

RBSE Admit Card 2023: जानें कब तक जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 11, 2023, 08:45 PM IST

RBSE Admit Card 2023, RBSE Class 10th and 12th Admit Card 2023: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।

Image

RBSE Admit Card 2023

Photo : iStock

RBSE Admit Card 2023, RBSE 10th and 12th Admit Card 2023 Date: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th, 12th Exam 2023 Date: मार्च में होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक और हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। बीते सत्र की परीक्षा में भी लगभग इतने ही स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

RBSE Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Board Exam 2023: ध्यान रखें ये बात

ध्यान रहे कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article