RBI Grade A and B Admit Card 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए और बी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 11 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरबीआई ग्रेड ए व बी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड ए और बी परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RBI Grade A and B Admit Card 2025
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरबीआई ग्रेड ए व बी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आरबीआई में कुल 28 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, ओबीसी के लिए 8 पद, एससी के लिए 4 पद और एसटी के लिए 1 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
