RBI Assistant Mains Result 2023 Date: भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा। एक बार जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2023 (RBI Assistant Mains Exam 2023) का आयोजन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था। परीक्षा 135 मिनट की थी।
आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2023 - RBI Assistant Mains Exam 2023
अधिकारियों ने 18 नवंबर और 19 नवंबर, 2023 को आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2023 (RBI Assistant Mains Exam 2023) आयोजित की, और उसी के परिणाम 15 दिसंबर, 2023 को घोषित किए गए थे। लेकिन अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम (RBI Assistant Mains Result 2023 Pdf)आना बाकी हैं, जो कि आज कल में जारी होने की संभावना है। बता दें, आरबीआई ने इसके लिए किसी तारीख या समय की घोषणा नहीं की है।
ऐसे देखें आरबीआई असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट - RBI Assistant Mains Exam 2023 How to Check
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर नीचे आएं और 'Opportunities@RBI' पर क्लिक करें।
चरण 3: 'वर्तमान रिक्तियों' पर क्लिक करें और फिर 'परिणाम' सेक्शन पर जाएं।
चरण 4: आपका आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2023 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी और जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
