एजुकेशन

RBI Assistant Mains Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Mains Admit Card 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा असिस्टेंट मेन्स आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 2023 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

RBI Assistant Mains Admit Card 2023

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Mains Admit Card 2023: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा असिस्टेंट मेन्स एग्जाम (RBI Assistant Mains Exam 2023) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा मे सफलता हासिल की है, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

RBI Assistant Mains Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 135 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RBI Assistant Mains Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBI Assistant Mains Admit Card 2023

  • बैंक की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • फिर असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 20,700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article