एजुकेशन

Military School Admission 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानें फीस तक की हर जानकारी

Rashtriya Military School Admission Process: देश के सबसे मशहूर स्कूलों में से एक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल का नाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (Rashtriya Military School ) अनुशासन सिखाने और देश के लिए सेवा भाव को जाग्रत करने के लिए मशहूर है। इस स्कूल में एडमिशन के लिए हर साल हजारों आवेदन आते हैं। ऐसे में देश के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स और फीस (Rashtriya Military School Fees) की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन

Photo : Times Now Digital

Rashtriya Military School Admission Process: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (Rashtriya Military School) अनुशासन सिखाने और देश के लिए सेवा भाव को जाग्रत करने के लिए मशहूर है। इस स्कूल में एडमिशन के लिए हर साल हजारों आवेदन आते हैं। ऐसे में देश के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स और फीस (Rashtriya Military School Fees) की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

अगर आप भी अपने बच्चों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो एडमिशन की सारी डिटेल्स पहले से जान लें। किस क्लास में एडमिशन होता है और एडमिशन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए इन सभी सवालों का जवाब यहां मिलेगा।

Military School Admission: केवल इन कक्षाओं में मिलता है दाखिला

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश सभी कक्षाओं में नहीं होता है। इस स्कूल में केवल कक्षा 6, 9वीं और 11वीं में एडमिशन होता है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बता दें कि यह स्कूल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है।

Rashtriya Military School Fees Structure

कैटेगरीट्यूशन फीस प्रति वर्षकॉशन मनी
ओआर एवं नेवी व एयरफोर्स में उनके समकक्ष (एक्स सर्विसमैन सहित)12000 रुपये1200 रुपये
जेसीओ और नेवी व एयरफोर्स में उनके समकक्ष (एक्स सर्विसमैन सहित)18000 रुपये1800 रुपये
तीनों सेनाओं के सर्विस ऑफिसर्स (एक्स सर्विसमैन सहित)32000 रुपये3800 रुपये
सिविलियन51000 रुपये6000 रुपये
सिविलियन एससी/एसटीसिविलियन की फीस का 25%6000

Military School Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट में शामिल होना होगा। अगर आप अपने बच्चे को 6वीं कक्षा में प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो उसके लिए स्टूडेंट्स का 5वीं कक्षा पास या उसमें अध्ययनरत होना जरूरी है। इसी प्रकार 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। वहीं, 11वीं कक्षा में प्रवेश 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।

  • कक्षा 6 और 9 में प्रवेश उपलब्ध रिक्तियों के अधीन है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी प्रवेश केवल बोर्डिंग छात्रों के लिए हैं।
  • प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार काम करती है। लिखित परीक्षा कक्षा 6 और 9 दोनों में ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा होती है।
  • कक्षा 6 के लिए, परीक्षा द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) और कक्षा 9 के लिए केवल अंग्रेजी में होगी।
  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आरएमएस में आमंत्रित किया जाएगा।
  • इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के अंकों को मिलाकर एक मेरिट सूची बनाई जाती है।
  • एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट स्कूल आवंटन के साथ मेरिट सूची प्रकाशित की जाती है।
  • सभी छात्रों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, और जो असफल होंगे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Rashtriya Military School: देश में 5 मिलिट्री स्कूल

Rashtriya Militry School Admission (1)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

Age Limit for Military School Admission: कितनी चाहिए उम्र?

शैक्षिक योग्यता के साथ छात्र का निर्धारित आयु का क्राइटेरिया पूरा करना भी आवश्यक है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 10 से 11 वर्ष के बीच, 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 13 से 14 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाती है जिसके लिए आवेदन अक्टूबर/ नवंबर से शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rashtriyamilitaryschools.edu.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article